पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाल्टी में मेधावी स्टूडेंट्स को बांटे पुरस्कार

नाल्टी में मेधावी स्टूडेंट्स को बांटे पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हमीरपुर
विधायक राजेंद्र राणा ने नाल्टी सीनियर सेकंडरी स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शिरकत कर स्टूडेंट्स को पुरस्कारों से नवाजा। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
प्रिंसिपल राजेंद्र पाल शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राणा ने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से तीन हजार रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य लेखराज ठाकुर, सेवानिवृत्त उपनिदेशक शिक्षा शक्ति चंद व ब्रह्मदास, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी सुमन भारती और सुनील कौशल, सेवानिवृत्त कै. जगन्नाथ, रमेश चंद, केडी शर्मा, बलदेव, सुशील पठानिया, स्थानीय कांग्रेस नेता विचित्र सिंह, बलदेव ठाकुर, प्रेम डोगरा और प्रकाश डोगरा भी उपस्थित थे।
त्रिलोक और दीक्षा बेस्ट
मैहरे. गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बड़सर की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय शिविर संपन्न हो गया। इसके समापन समारोह की अध्यक्षता पीटीए प्रधान रमेश चंद ने की। प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि इस दौरान डॉ. विजय कुमार, डॉ. भारद्वाज, अजय शर्मा, मनदीप कुमार और योगराज ने स्वयंसेवियों को अनुशासन, श्रम की महता, पर्यावरण सरंक्षण से अवगत करवाया। स्वयंसेवियों ने बरोली, बिरसवीं, सतरूखा, कसवाड़, कॉलेज परिसर की सफाई की। भाषण, एकल गान, समूहगान, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण में तमन्ना, एकलगान में शिखा-खुशबू, सर्वश्रेष्ठ कैंपर में त्रिलोक-अनुराधा एवं हरीश-दीक्षा क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे।



बच्चों को साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित करें टीचर: राणा