पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला मंडल चढूं के लिए दिए डेढ़ लाख

महिला मंडल चढूं के लिए दिए डेढ़ लाख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ा - एक दिन-एक पंचायत कार्यक्रम के तहत नादौन के विधायक विजय अग्निहोत्री ने फस्टे पंचायत के चढूं गांव में लोगों की समस्याओं को सुना। उनके साथ उपप्रधान अशोक सनौरिया, चंद्र कुमार, महिला मंडल चढूं की प्रधान स्वर्णा देवी, मदन लाल भी थे। अग्निहोत्री ने विधायक निधि से महिला मंडल चढूं के भवन निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि महिला मंडलों के माध्यम से देश की महिला शक्ति एकजुट होती है एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में सराहनीय कदम निभाती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नरेंद्र मोदी के पक्ष में अपनी विजय का बिगुल बजा दिया है। उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने व सुजानपुर में 16 फरवरी को नरेंद्र मोदी की रैली में आने का आह्वान किया।