पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फसल चक्र अपनाएं किसान: कौशल

फसल चक्र अपनाएं किसान: कौशल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हमीरपुर
छोटे खेतों से अधिक उत्पादन के लिए किसान फसल चक्र अपनाएं। ऐसा करके वह खुद को आर्थिक रूप से और मजबूत कर सकते हैं। यह बात धमरोल में मंडी समिति के अध्यक्ष प्रेम कौशल ने कृषि जागरुकता शिविर को संबोधित करते हुए कही।
शिविर में करीब 300 किसान भाग लिया। उन्होंने कहा कि फसल चक्र में विविधता लाकर ज्यादा उत्पादन लिया जा सकता है। इसके लिए अच्छे बीजों और नई तकनीकों को अपनाया जाए। प्रदेश में मध्यम वर्गीय किसान हैं। इस तरह के शिविरों के माध्यम से विशेषज्ञ किसानों को जागरूक कर रहे हैं। इस मौके पर अनिल चौहान, किशोर आजाद, राजीव मैहर, डॉ. सुरेश धीमान, डॉ. चमन चौहान, रवि शर्मा, बलदेव ठाकुरी, विजय डोगरा, सरवण सिंह, बुद्धि सिंह भी मौजूद थे।