पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वरोजगार अपनाएं: सागर

स्वरोजगार अपनाएं: सागर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हमीरपुर
युवाओं का भविष्य स्वरोजगार पर निर्भर होग। पढ़ाई के बाद नौकरी न मिले तो उन्हें स्वरोजगार शुरू करने में संकोच नहीं करना चाहिए। आज दर्जनों उद्योग घर-द्वार पर शुरू करके उनके सहारे आजीविका कमाई जा सकती है। यह बात जिला बागबानी अधिकारी विद्यासागर ने युवा सेवा एवं खेल विभाग के युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में कही।
उन्होंने कहा कि मशरूम प्लांट और ग्रीन हाउस दो ऐसे प्रोजेक्ट हैं, जिनके सहारे युवा स्वयं तो रोजगार पा सकते, साथ में दर्जनों और युवाओं को इनमें रोजगार मुहैया करवा सकते हैं। बागबानी करके अच्छा कारोबार कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी योगराज धीमान ने कहा कि सरकार की कौशल विकास भत्ता योजना के सहारे युवा दो साल तक मनचाही व्यवसायिक ट्रेनिंग पर प्रशिक्षण लेकर अच्छा रोजगार तलाश सकते हैं। इसके लिए हर माह उन्हें एक हजार रुपए भी मिलेंगे। ऐसे प्रशिक्षित युवाओं को नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा लिए जाने वाले इंटरव्यू में रोजगार के मौके दिए जाएंगे, जो समय-समय आयोजित होते रहते हैं।



आधुनिक खेती अपनाएं

कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर रमेश चंद ने कहा कि आधुनिक तकनीक की खेती करके युवा खूब पैसा कमा रहे हैं। नई तकनीक और औजारों के दम पर गेहूं, चावल, मक्की के अलावा सब्जियों को भरपूर मात्रा में उगाया जा सकता है। फसलों में लगने वाले हर रोग का इलाज संभव है, लेकिन युवा वर्ग इस तरफ से मुंह मोडऩे लगा है, जो वास्तव में चिंता का विषय है। बीडीओ सुनील चंदेल ने कहा कि मनरेगा के सहारे गांवों में अपने खेतों के नजदीक पानी की व्यवस्था करवा सकते हैं। फसलों को बाहर ले जाने के लिए गांव में संपर्क मार्ग बनवा सकते हैं। खेतों की सुरक्षा का काम हो सकता है। स्वयं सहायता समूह से स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं।

ये लोग रहे उपस्थित

युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में दिनेश कुमार, फतेह सिंह, विशाल कुमार, दीपक कुमार, अंकुश कुमार, गोल्डी, नीलम, सुरेश चौहान, रजनीश, गौरव, विशाल, रोहित कुमार, चमन, कमलदेव, शीना डोगरा, मीना, मधुबाला, नेहा, ज्योति, दिनेश, राजीव, ज्योति और रमन कुमार आदि मौजूद थे।