ज्योति, निकिता, शिवानी ने डाला गिद्दा
नादौन. गौना करौर के सीनियर सेकंडरी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक समारोह का आयोजन किया गया। रिटायर्ड प्रिंसिपल बेली राम जसवाल ने समारोह में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। जबकि स्कूल के प्रिंसिपल विजय चौधरी ने स्कूल की गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को नशे से दूर रहना चाहिए तभी पढ़ाई व अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में इस प्रतिभा की कसौटी पर खरा उतर सकते हैं। इस अवसर पर केसर सिंह पटियाल, बलवीर धीमान व सुशील पठानिया ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान अजय कुमार, एसएमसी सदस्य त्रिलोकी नाथ, सुलोचना देवी, मीना शर्मा, अंजना कुमारी, मंजु, कुसुमलता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। आर्यन व उनके साथियों ने नृत्य, ज्योति, निकिता तथा शिवानी की सहेलियों ने पहाड़ी गिद्दा प्रस्तुत किया जबकि रोहित, चंदन, सौरभ, रुचिका, रितिका, स्वाति शर्मा, निशांत शर्मा, स्वाति और अमनदीप ने गाने प्रस्तुत किए।