पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पड़ोसी ने दी दराट दिखाकर जान से मारने की धमकी

पड़ोसी ने दी दराट दिखाकर जान से मारने की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर - टौणीदेवी के ननोट इलाके में एक व्यक्ति ने पड़ोसियों को दराट से डरा कर जान से मारने की धमकी दी। कुसुम देवी ने इसको लेकर सुजानपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने बताया कि वह परिजन के साथ घर में थी कि पड़ोसी राजीव कुमार दराट लेकर उनके आंगन में आ धमका। उसने गाली-गलौच कर दराट से परिवार को जान से मारने की धमकियां दीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।