पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराब के नशे में पति ने पत्नी से की मारपीट

शराब के नशे में पति ने पत्नी से की मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हमीरपुर
शराबी पति ने पत्नी की पिटाई कर दी जिससे उसे चोटे आई हैं। इसे लेकर महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
झटवाड़ की अनीता कुमारी ने हमीरपुर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह बीती रात जब अपनी बेटियों के साथ घर पर थी, तो उसका पति नशे में धुत्त हो कर वहां आया और लड़ाई-झगड़ा करने लगा। जब उसने पति अजीत को ऐसा करने से रोका, तो उसने बांस के डंडे से उसकी बुरी तरह से पिटाई की। इस घटना में महिला को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
भाइयों ने की मारपीट
नादौन के स्यालां दी बहाल में भी मारपीट की घटना हुई है। मदन लाल ने नादौन थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10.30 बजे उसके भाई सुखदेव और प्यारे लाल घर पर आए और गाली-गलोच करने लग पड़े। जब उसने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने डंडों के साथ उसकी पिटाई कर दी। उनके साथ विजय कुमार, राजकुमार, संदीप कुमार ने भी मारपीट की। इस घटना में उसे चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
72 ग्राम चरस बरामद
हमीरपुर. पुलिस ने मंगलवार को तरोपका चौक के पास एक युवक से 72 ग्राम चरस बरामद की है। एसपी ऑफिस की सिक्योरिटी ब्रांच और सदर थाने की टीम ने आरोपी को दबोचा। पुलिस को सूचना मिली थी कि बल्ला का सुशील कुमार अप्लाइड फॉर मोटर साइकिल से जा रहा है और उसके पास चरस थी। मोटर साइकिल रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से चरस बरामद की गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। आरोपी की मोटर साइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।