पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज की तस्वीर युवा ही बदल सकते हैं: खान

समाज की तस्वीर युवा ही बदल सकते हैं: खान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हमीरपुर
समाज की तस्वीर युवा ही बदल सकते हैं। इसके लिए उनका बेहतर मार्गदर्शन होना चाहिए। नहीं तो वे समाज भलाई के रास्ते से भटक भी सकते हैं। यह बात नेहरू युवा केंद्र के जोनल डायरेक्टर डॉ. खालिद हसन खान ने मैड़ में आयोजित तीन दिवसीय सामुदायिक विकास प्रशिक्षण शिविर में कही। उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन में पहले महात्मा गांधी भी अकेले थे। लेकिन उनके नेक कार्य को देखकर उनके पीछे लोगों का ऐसा कारवां बना कि अंग्रेजी हकुमत को उनसे हार मानने को मजबूर होना पड़ा। युवाओं ने उस समय उनका सबसे ज्यादा साथ दिया था। आज भी समाज में फैली कुरीतियों को जड़ से खत्म करने के लिए युवाओं के सकारात्मक आंदोलन की जरूरत है। इस मौके पर डीवाईसी डॉ. शांतनु शाह, लेखाकार आईपी गोयल, अभिषेक डोगरा, अनुप्रिय, विनोद बंदना, मधु, राजेश, सोनिया, अमनदीप, कांता मौजूद थे।