पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा में घातक साबित हो रहे हैं नित नए प्रयोग

शिक्षा में घातक साबित हो रहे हैं नित नए प्रयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर - स्कूली शिक्षा को सर्वशिक्षा अभियान के तहत सकारात्मक और गुणात्मक बनाने के लिए किए जा रहे नए-नए प्रयोग घातक साबित हो रहे हैं। जबकि ऐसी योजनाओं को बनाते समय शिक्षक संघों को विश्वास में नहीं लिया जा रहा है। यह बात हिमाचल विज्ञान शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष मनोज पाल परिहार ने कही। उन्होंने कहा व्यवस्था पर यू टर्न लेते हुए प्रदेश में वार्षिक परीक्षाएं एक ही डेटशीट के साथ स्थानीय स्कूलों में न करवा कर क्लस्टर लेवल के स्कूलों में करवाने का फरमान सुना दिया है। इसमें पाठयक्रम को 3 हिस्सों में बांटकर मूल्यांकन होना था। लेकिन अब किसी एंड लाइन सर्वे के नाम पर यह फैसला सत्र के अंत में लिया कि वार्षिक परीक्षा में पूरे पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जाएंगे। पांचवीं और आठवीं की परीक्षा क्लस्टर स्तर पर होगी। उन्होंने कहा कि आखिर ऐसी परस्पर विरोधी योजनाएं बनाने वाले साबित क्या करना चाहते हैं। सभी शिक्षक ईमानदारी व मेहनत से कार्य करना चाहते हैं।