पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रवक्ताओं के खाली पद भरे जाएं: ठाकुर

प्रवक्ताओं के खाली पद भरे जाएं: ठाकुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर - स्कूलों में प्रवक्ताओं के खाली पदों के कारण स्टूडेंट्स की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वार्षिक परीक्षाओं का समय सिर पर है। लेकिन विभाग इन पदों को भरने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। यह बात हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्याध्यापकों की पदोन्नतियों के कारण जमा एक और दो जैसी बड़ी कक्षाओं में मैथ, भौतिकी, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी विषयों के प्रवक्ताओं के पद खाली हो गए हैं। इन पदों को जल्द ही टीजीटी पदोन्नति के द्वारा जाए। इसके अलावा पदोन्नति के लिए जो ४५ फीसदी अंकों की शर्त रखी गई है। उसे भी वापस लिया जाए