- Hindi News
- एनआईआईटी के स्टूडेंट्स ने किया मसरूर का भ्रमण
एनआईआईटी के स्टूडेंट्स ने किया मसरूर का भ्रमण
नादौन - एनआईआईटी की नादौन शाखा के बच्चों ने एक दिन का शैक्षणिक भ्रमण किया। दो दर्जन बच्चे जिला कांगड़ा के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल मसरूर के एक दिवसीय भ्रमण पर गए थे। संस्थान के निदेशक राजेश शर्मा ने बताया कि बच्चों ने मसरूर के भ्रमण के दौरान वहां की ऐतिहासिक पृष्ठ भूमि की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें मसरूर के ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया गया। इस अवसर पर संस्थान के स्टाफ सदस्य सोहन लाल, पंकज, आभा, विनोद सहित आशीष, शुभम, रजत परिहार, नीरज, कुलदीप, नेहा, निशा तथा बबली आदि उपस्थित थे।