बाल स्कूल में बच्चों को स्वेटर बांटे
नादौन - गरीब परिवारों के बच्चों को बाल सीनियर सेकंडरी स्कूल में स्वेटर बांटे गए। स्वेटर वार्ड-५ के निवासी पूर्व खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी स्व. कंचन डोगरा की याद में उनके पति हरि डोगरा के सौजन्य से बांटे गए। प्रिंसिपल राम सिंह ठाकुर ने बताया कि कंचन डोगरा की मृत्यु नौकरी के दौरान ही कुछ वर्ष पूर्व हुई थी।