- Hindi News
- अब पूर्व सैनिकों को याद कर रही भाजपा: पटियाल
अब पूर्व सैनिकों को याद कर रही भाजपा: पटियाल
हमीरपुर - पूर्व सीएम प्रो. प्रेमकुमार धूमल और सांसद अनुराग ठाकुर बताएं कि उन्होंने कौन सी लड़ाई लड़ी है। सत्ता से बाहर आ कर अब उन्हें सैनिकों और पूर्व सैनिकों की याद आने लगी है। यह बात कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश संयोजक सेवानिवृत कर्नल धर्मेंद्र पटियाल ने कही। उन्होंने कहा कि सैनिक अब भाजपा द्वारा गुमराह नहीं किए जा सकते। चुनाव नजदीक आते ही भाजपा अब पूर्व सैनिकों को याद कर रही है। भाजपाई बताएं कि अपने कार्यकाल में उन्होंने कितनी बार पूर्व सैनिकों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किए। पूर्व सैनिकों के लिए 15 प्रतिशत नौकरी में कोटा निर्धारित किया गया है, लेकिन भाजपा शासनकाल में मुश्किल से पूर्व सैनिकों को तीन प्रतिशत नौकरियां भी नहीं मिल पाईं। कारगिल युद्ध भाजपा शासनकाल में हुआ था और कई सैनिकों को बलिदान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी थी। संसद पर हमला भी एनडीए कार्यकाल में हुआ था।