- Hindi News
- एड्स ग्रसित लोगों से होने वाले भेदभाव को किया साझा
एड्स ग्रसित लोगों से होने वाले भेदभाव को किया साझा
भास्कर न्यूज - हमीरपुर
गुंजन संस्था द्वारा आयोजित कार्यशाला में एड्स पीडि़त लोगों से समाज में होने वाले भेदभाव को साझा किया गया। परियोजना समन्वयक अजय कुमार, काउंसलर अनूप कुमार ने अपने सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बताया कि समाज में ऐसे लोगों को आज भी भेदभाव की नजर से देखा जाता है। इनके कल्याण के लिए विभिन्न विभागों की कई कल्याणकारी योजनाएं हंै। लेकिन वे अपने रोग को लोगों से छुपाते हैं। जिस कारण वे इन योजनाओं को भरपूर लाभ उठाने में संकोच करते हैं। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी कल्याण सिंह, सीडीपीओ कुलदीप चौहान, वरिष्ठ मेडिकल आफिसर पीके शर्मा ने कहा कि ऐसे लोगों को समाज में इस रोग के कारण घृणित होने की जरूरत नहीं है। वे नि:संकोच विभागों की कल्याणकारी योजनाओं को लाभ उठाएं। विभाग में भी उनसे कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। बल्कि उनका और उनके बच्चों का सहयोग किया जाता है। ऐसे लोगों के लिए विशेष छूट का प्रावधान है। इस मौके पर मुस्कान एनजीओ से राजेंद्र राजन ने भी हिस्सा लिया।