पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राणा ने तेज की क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां

राणा ने तेज की क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विक्रम ढटवालिया - हमीरपुर
मजबूत संगठन पर सवार भाजपाइयों की जोरदार कदमताल के बीच जीत की उम्मीद पाले कांग्रेस उम्मीदवारी मामले पर जिस गुटबाजी में फिर फंसी है, कहीं उसका असर पिछले छह चुनावों की तरह बुनियाद बनाने की राह पर तो सवार नहीं? संगठन और सत्ता निर्णायक माहौल में इसी घोड़े पर सवार दिख रहे हैं, लेकिन सुजानपुर के निर्दलीय विधायक राजेंद्र राणा ने चुनावी गतिविधियां अलग अंदाज में अब अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी शुरू कर दी है। उनके कार्यक्रम और जनसभाएं पिछले कुछ दिनों से अचानक बढ़ गए हैं। भले ही कुछ जगहों पर उनके खिलाफ पर्चे भी बंट गए हों। वजह साफ है क्योंकि कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों में उनका नंबर अव्वल माना जा रहा है। राणा हमीरपुर, नादौन और भोरंज में भी कार्यक्रम कर चुके हैं। ऊना जिला में भी वे कई कार्यक्रम कर चुके हैं।
सीएम का राणा पर फोकस
उम्मीदवारी पर मुख्यमंत्री का फोकस राजेंद्र राणा पर टिका हुआ है, जबकि प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू संगठन के किसी व्यक्ति को उतारने पर आमादा हैं। लेकिन राणा की संसदीय क्षेत्र में अब यकायक बढऩे लगी गतिविधियां यही जता रही हैं कि मुख्यमंत्री ने उन्हें चुनावी दंगल में कूदने के संकेत दे दिए हैं।
रैली के लिए डोर-टू-डोर प्रचार
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर की 16 फरवरी को प्रस्तावित नरेंद्र मोदी की बड़ी रैली के लिए अब डोर टू डोर में जुट गए हैं। पिछले तीन दिनों से हमीरपुर शहर में दुकान-दुकान पर पहुंचकर उनकी सक्रियता देख यही लग रहा है कि गढ़ को मजबूत करने के लिए वे अभी से जुट गए हैं।