पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा छोटे और बड़े उद्योगों को लगाएं: धीमान

युवा छोटे और बड़े उद्योगों को लगाएं: धीमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हमीरपुर
युवा छोटे-बड़े उद्योग लगा कर स्वरोजगार अपना सकते हैं। इनको घर के साथ और अपने ही कस्बे में शुरू किया जा सकता है। उद्योग विभाग ही कई तरह के लाखों की लागत वाले उद्योग चलाने के लिए स्वरोजगार अपनाने वालों को इसके लिए सब्सिडी देता है। यह बात जिला उद्योग अधिकारी एएन धीमान ने युवा सेवा एवं खेल विभाग के युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में कही।
उन्होंने कहा कि विभाग उद्योग शुरू करने को बैंकों के माध्यम से लोन का प्रावधान करवाता है। जिस पर 25 से 35 प्रतिशत तक सब्सिडी जारी की जाती है। इन उद्योगों को शुरू करने के लिए ट्रेनिंग का भी प्रावधान है। जिससे समय-समय पर युवाओं की इच्छा पर करवाया जाता है। इनके अलावा फायर ब्रिगेड से महावीर सेन ने युवा वर्ग को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए।
मानसिक संतुलन जरूरी
योगा एक्सपर्ट जोगिंद्र सिंह ने युवाओं के मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए योग क्रिया बताईं। उन्होंने योग विधि से ध्यान को कैसे एकाग्र करना है बारे बताया। स्वास्थ्य लाभ के लिए इस व्यायाम आसान करके दिखाए गए और उनका लाभ समझाया गया।
फाइनल तैयारी बताई
युवा पुरस्कार विजेता रामपाल शर्मा ने शिविर में आए युवा क्लबों को पुरस्कार योजनाओं में हिस्सा लेने की फाइल तैयारी की प्रक्रिया बताई। न्यूज कटिंग रखने, संबंधित विभाग से साथ-साथ प्रमाण पत्र लें, फोटोग्राफ्स जरूर लें, ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रमों को क्लब के माध्यम से करवाएं।