- Hindi News
- व्यापारियों को प्लास्टिक पैकिंग पर राहत दे सरकार: धूमल
व्यापारियों को प्लास्टिक पैकिंग पर राहत दे सरकार: धूमल
भास्कर न्यूज - हमीरपुर
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रेमकुमार धूमल ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि पैक्ड मेटीरियल पर सुप्रीम कोर्ट ने व्यापारियों को जो राहत दी है उस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाएं, क्योंकि हिमाचल के छोटे कारोबारियों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने पर दिक्कत हो रही है। यह मामला अखिल भारतीय स्तर का है और छोटी पैकिंग वाले मेटीरियल पर पॉलीथिन का प्रयोग तभी बंद हो सकता है यदि इसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जाए। कोई भी कंपनी हिमाचल जैसी छोटे स्टेट के लिए अलग से पैकिंग नहीं देगी। प्रेम कुमार धूमल वीरवार को यहां पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को इसमें व्यापारियों की सहायता करनी चाहिए।
नए गांव जोडऩे का विरोध
धूमल ने टीसीपी एक्ट के तहत हमीरपुर और आसपास के जिलों के नए गांवों को जोडऩे की कार्रवाई का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इसकी जरूरत ही नहीं है। इसमें संबंधित गांवों के विकास में बेहतरी होने की बजाए केवल भ्रष्टाचार बढ़ेगा। जब तक टीसीपी विभाग को सक्षम नहीं बनाया जाता फैसला तर्क संगत नहीं है। कांफ्रेंस में मंडलाध्यक्ष बलदेव धीमान, विजयपाल सोहारू भी थे।
कांग्रेस की हो रही दुर्गति
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति देश में अब ऐसी हो गई है कि कब कौन इस्तीफा दे दे, क्योंकि पार्टी के नेताओं की नालायकी के कारण ही कांग्रेस की दुर्गति हो रही है। मीडिया को भी देश में बने माहौल पर कांग्रेस दोष दे रही है। उन्होंने वीरभद्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे खुद को दुनिया का सबसे समझदार व्यक्ति मानते हैं जबकि उनकी ही पार्टी में यहां जो कुछ हो रहा उससे कौन वाकिफ नहीं।
लोगों का रिस्पांस मिल रहा
धूमल ने बताया कि हमीरपुर में 38 नमो टी स्टाल संबंधित दुकानदार के फोटो सहित लगाए जा रहे हैं। जो लोग नरेंद्र मोदी को चाय बनाने वाले की संज्ञा देकर उनकी खिल्ली उड़ाते थे उन्हें अब सब पता चल जाएगा। क्योंकि एक नोट एक वोट कार्यक्रम के तहत 16 फरवरी की सुजानपुर
रैली के लिए लोगों का रिस्पांस आर्थिक सहयोग के साथ मिल रहा है।
मांग - राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में रखे व्यापारियों का पक्ष
हमीरपुर: पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल प्रेस कांफ्रेंस को संबोंधित करते हुए।
कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं