- Hindi News
- कर्मियों की गांधीगिरी, व्रत रख मांगा हक:नाहन में तीन साल से नियमित होने की करते आ रहे हैं मांग: मंड
कर्मियों की गांधीगिरी, व्रत रख मांगा हक:नाहन में तीन साल से नियमित होने की करते आ रहे हैं मांग: मंडी में हक के लिए उपवास के माध्यम से दिया प्रदेश सरकार को संदेश:हमीरपुर में दमनकारी नीति जड़...
भास्कर न्यूज - हमीरपुर
अनुबंध नीति से मायूस अनुबंध कर्मचारियों ने गांधी चौक पर एक दिन का उपवास रखकर अनुबंध जैसी दमनकारी नीति को जड़ से समाप्त करवाने के लिए आंदोलन की शुरूआत कर दी है। अब उनकी उम्मीदें प्रदेश सरकार की पहल पर टिकी गई हैं। क्योंकि सरकार ने एक साल बाद भी अपने घोषणा पत्र में दर्ज 5 साल के अनुबंध पीरियड को लागू नहीं किया है। जबकि इसे सरकारी दस्तावेज भी घोषित कर दिया गया है। हिमाचल अनुबंध समस्त कर्मचारी संघ के जिला संयोजक प्रिंस ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि सैलरी देने में इस हजारों के कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
वर्तमान नीति के आधार पर सरकारी सेवाकाल केवल रेग्युलर होने पर ही शुरू होता है। उनका अनुबंध काल का एक भी दिन इसमें नहीं जोड़ा जाता है। जिस कारण पूरी उम्र यह कर्मचारी रेग्युलर होने पर भी उच्च वेतनमान के लिए दूसरों से पीछे रहते हैं। जबकि इसका सरकारी खजाने पर तत्काल कोई बोझ नहीं है। वीरवार को हुई हड़ताल में स्कूल, कॉलेज के शिक्षकों सहित विभिन्न विभागों के अनुबंध कर्मियों ने हिस्सा लिया।
बढ़ जाता अनुबंध टाइम
उन्होंने कहा कि 6 साल का अनुबंध समय पूरा साल के बीच में ही पूरा होने पर भी यह 31 मार्च के बाद रेग्युलर के लिए मान्य की जाती है।
इससे इस वर्ग को 2 से 10 माह अतिरिक्त सेवा देने के बाद उनका केस रेग्युलर के लिए भेजा जाता है। जो उनके साथ अन्याय है। उन्हें अनुबंध सेवा शुरू करने की तारीख से कम से कम 3 साल सेवा देने के बाद रेग्युलर करने की नीति तैयार की जाए। क्योंकि इस वर्ग को आधे वित्तीय लाभ ही मिल पाते हैं। एक समान काम करने के बावजूद भी वे आधे से भी कम वेतन में सेवा देने को मजबूर हैं। महंगाई के इस दौर में सरकार भी उनकी इस पीड़ा को जानबूझ कर अनदेखा कर रही है।
ये रहे उपस्थित
मंडी में उपवास पर बैठी महिला अनुबंध कर्मचारी।
डॉ. राजेश, डॉ. हेमराज, डॉ. मेहर चंद, डॉ. अर्चना, डॉ. सुनीता शर्मा, डॉ. स्मृति ठाकुर, डॉ. मीना कपूर, प्रो. प्रियंका भारद्वाज, प्रो. कंचन परमार, प्रो. पूनम, प्रो. आशा ठाकुर, प्रो. शिखा कपूर, ईशा चौहान, सन्या कुमारी, बबीता कपूर, दलीप सिंह, दीपक शर्मा, मनोहर लाल सहित अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित हुए।
कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की ये हैं मांगें
3 साल बाद रेग्युलर किए जाएं, अनुबंध अवधि को भी सरकारी सेवाकाल माना जाए, तमाम गैर-आर्थिक लाभ और सुविधाएं दी जाएं, महंगाई भत्ता दिया जाए, पेंशन सुविधा 2002 से देशभर में बंद होने के कारण अनुबंध कर्मचारियों का पेंशन निधि में योगदान होना चाहिए, संशोधित ग्रेड पे जल्द दिया जाए, रूसा के तहत मिलने वाले अनुदान के आधार पर शिक्षा को अनुबंध नीति से जल्द मुक्त किया जाए। इस मौके पर मुकुल शर्मा, राजेश कुमार रघु, डॉ. विजय ठाकुर, पवन शर्मा, राजकुमार, शशिकांत, दीपक धीमान, नवनीत धीमान, डॉ. दिव्य शर्मा, डॉ. एनडी खन्ना, सपना राणा, सुमन राणा, नरेंद्र ठाकुर, संतोष कुमारी, ओंकार सिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।
हमीरपुर में एक दिवसीय उपवास हड़ताल पर बैठे अनुबंध कर्मचारी।
अनुबंध कर्मियों का विरोध