पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों ने मांगे अधिकार, धरना

किसानों ने मांगे अधिकार, धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हमीरपुर
गांधी चौक पर वीरवार को भाजपा किसान मोर्चा ने किसान अधिकार दिवस पर केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उसकी निंदा की।
किसानों को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक विजय अग्निहोत्री ने कहा कि इस देश की उन्नति में किसानों की हमेशा अहम भूमिका रही है, लेकिन बड़े शर्म की बात है कि आज इस देश का किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। इन घटनाओं ने देश को शर्मिंदा किया है।
उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों का हनन हो रहा है। लेकिन देश की यूपीए सरकार इस पर कोई कदम नहीं उठा पाई। मोदी देश के प्रधानमंत्री बन कर किसानों को इन परेशानियों से छुटकारा दिलाएंगे। आज किसानों को परिवार पालना मुश्किल हो गया है। मोर्चा के पदाधिकारी पवन शर्म ने कहा कि किसान को जो हक मिलने चाहिए, वह नहीं मिल रहे हैं।
केंद्र सरकार इन्हें देने में पूरी तरह से नाकामयाब रही है। किसानों की कहीं कोई पूछ नहीं हो रही। हुकम सिंह बैंस ने कहा कि जो किसान देश का पेट भरता है, को खुद दो वक्त की रोटी जुटाने में लाचार है। उन्हें सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं दिया जा रहा। सरकार की इस दिशा में नीतियों फेल हो चुकी हैं। देश को खाद्य संकट से उभारने वाले किसान खुद आर्थिक रूप से उभर नहीं पा रहे, लेकिन किसी को इस मुद्दे की चिंता नहीं है। इस मौके पर जोगिंद्र राणा, सुखदेव ठाकुर भी मौजूद थे।
ये अधिकार मांगे
फसलों का उचित मूल्य देना, वर्तमान न्यूनतम मूल्य किसान हित में नहीं है। इसमें बदलाव करना, आयात-निर्यात नीतियों में किसानों को भी शामिल करना, वर्ष 2006 में किसानों के लिए तैयार की गई। रिपोर्ट को तत्काल लागू करना, यूपीए सरकार इसे आठ साल से अमलीजामा नहीं पहना रही। जीरो प्रतिशत फाइनेंस पर लोन उपलब्ध करवाना। भूमि का मालिकाना हक देना, बीज का अधिकार देना, बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा सप्लाई किए जा रहे घटिया बीज को बंद करना, कृषि उपकरण सस्ते देना, सामाजिक सुरक्षा के तहत किसानों को पेंशन का प्रावधान करना प्रमुखत: शामिल है।
डीसी को सौंपा ज्ञापन
मोर्चा के पदाधिकारियों ने डीसी आशीष सिंहमार को मांग पत्र सौंपा। राज्यपाल के माध्यम से इसे राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।