एसएमसी सदस्यों को नियम बताए
हमीरपुर - सासन हाई स्कूल में मिडिल स्कूल नेरी, प्राइमरी स्कूल सासन, मिडिल स्कूल नडियाणा-सडिय़ाणा और घराट के एसएमसी सदस्यों को ट्रेनिंग दी गई। उन्हें एसएमसी के नियम और उनकी पावर के बारे बताया। एएसए के प्रभारी चमन लाल ने बताया कि स्कूल विकास मामलों में और गुणात्मक शिक्षा के उत्थान के लिए कमेटी कड़े कदम उठा सकती है। चमन और हरीश चंद ने एसएसए, आरटीई, मिड-डे-मील, आरएमएसए, बालिका व शिक्षा सहित कई योजनाओं पर सदस्यों को जागरूक किया। इस अवसर पर सासन स्कूल की हेडमिस्ट्रेस नीना शर्मा भी मौजूद थी।