पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में विहिप का जिला और प्रखंडों को गोद लेने का निर्णय

बैठक में विहिप का जिला और प्रखंडों को गोद लेने का निर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नादौन - विश्व हिंदू परिषद के प्रांत विभाग स्तर के कार्यकर्ता एक-एक जिला और प्रखंड गोद लेकर कार्य करेंगे। इससे 31 मार्च तक प्रांत के संगठनात्मक दृष्टि से सभी 24 जिलों व 115 प्रखंडों में संगठन का कार्य खड़ा हो जाएगा। यह निर्णय परिषद के कांगड़ा विभाग की यहां हुई बैठक में विहिप स्वर्ण जयंती वर्ष को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के लिए लिया गया। बैठक की अध्यक्षता परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पंडित विष्णु दत्त ने की। अगस्त से शुरू हो रहे श्री कृष्ण जन्माष्टमी से विहिप का स्वर्ण जयंती वर्ष शुरू हो रहा है। इसके लिए हर जिला केंद्र पर बड़े-बड़े हिंदू सम्मेलन करने व शोभा यात्रा निकालने की योजना परिषद ने बनाई है। जन जागरण के लि जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।