पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे : भावना

महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे : भावना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नादौन - प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। महिलाएं अपने को कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। यह बात विश्व हिंदू परिषद की दुर्गावाहिनी की प्रांत संयोजिका कुमारी भावना ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि अत्याचारों को लेकर महिलाएं परेशान हैं। महिलाओं की आत्मरक्षा के लिए दुर्गावाहिनी प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करती है। इसमें महिलाओं को देश के वर्तमान चुनौतियों, विवेकानंद के स्त्री परक विचार, दुर्गावाहिनी, विहिप की स्थापना और उपलब्धि, श्रीराम जन्म भूमि, आदर्श हिंदू घर, लव जेहाद, आतंकवाद विषयों के बारे युवतियों का वैचारिक प्रबंधन किया जाता है। नियुद्ध, दंड, रायफल, तलवार, योगासन व योग सिखाया जाता है।