पीएनबी ने थाना दरोगण स्कूल को दिए बैंच
हमीरपुर - पीएनबी मंडल प्रमुख आरके खन्ना ने थाना दरोगन प्राइमरी स्कूल को 20 बैंच और ट्यूब लाइट्स प्रदान की। खन्ना ने कहा कि स्कूल को राष्ट्रीय शहीदी दिवस के अवसर पर यह सम्मान दिया गया। गांव स्तर के इस स्कूल पर्याप्त सुविधाएं न होने के कारण अब यहां के छात्रों को बैठने की सही सुविधा मिलेगी। साथ में कमरों सही रोशनी होने से उनके पढऩे में कोई दिक्कत नहीं होगी। इससे पहले भी बैंक स्कूल को एक लाइब्रेरी, खेल किट और दो मंजिला भवन के लिए सीढ़ी दे चुका है। इस दौरान स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। हेडमास्टर ने बैंक द्वारा यह सुविधा देने के लिए आभार जताया।