पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक छात्रों को दें नैतिक शिक्षा : राणा

शिक्षक छात्रों को दें नैतिक शिक्षा : राणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर - कक्कड़ स्थित सीनियर सेकंडरी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कांग्रेस के एसोसिएट विधायक राजेंद्र राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रिंसिपल गुरिंद्र सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। राणा ने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता के अभाव में आजकल बच्चे विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में मैरिट में स्थान हासिल नहीं कर पाते। अध्यापकों से बच्चों की नैतिक शिक्षा पर भी बल देने का आह्वान किया। उन्होंने स्टूडेंट्स को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर राणा ने समस्याएं भी सुनीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए 5,100 रुपए प्रोत्साहन राशि दी। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य लेखराज ठाकुर, टीसी वर्मा, मस्त राम गुलेरिया, अमर सिंह, आनंत राम, र - चंद, कर्म सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।