पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजेंद्र को चुना बैडमिंटन संघ का कार्यकारी सदस्य

राजेंद्र को चुना बैडमिंटन संघ का कार्यकारी सदस्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नादौन - हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ के महासचिव राजेंद्र शर्मा को भारतीय बैडमिंटन संघ का कार्यकारी सदस्य चुने जाने पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। उनका चुनाव जस्टिस एएन गुप्ता की देख-रेख में लखनऊ में हुए चुनावों में हुआ है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान भारतीय ओलिंपिक संघ की ऑब्जर्वर आनंदेश्वर पांडे, खेल मंत्रालय की ऑब्जर्वर, रचना गोविल, सहित कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे। इन चुनावों में राज्य सभा की सांसद डॉ.अखिलेश दास गुप्ता को दोबारा भारतीय बैडमिंटन संघ का अध्यक्ष चुना गया। पूर्व खिलाडिय़ों व पदाधिकारियों चंद्रशेखर तुर्की, बलबीर पटियाल, संजय कालिया, ओपी शर्मा, डॉ.प्रवेश शर्मा, डॉ.
गोपाल शर्मा, शम्मी सोनी अािद ने बड़ी उपलब्धि बताया।