- Hindi News
- पुण्यतिथि पर गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित
पुण्यतिथि पर गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित
भास्कर न्यूज - हमीरपुर
महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर गांधी चौक पर कांग्रेसियों और जिला प्रशासन ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सीपीएस इंद्रदत्त लखनपाल ने गांधी की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित की। लखनपाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के पथ पर चल कर देश को आजादी दिलाई थी। इस मौके पर पूर्व विधायक अनीता वर्मा, कांगड़ा बैंक के बाइस चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश ठाकुर, महासचिव राजेश चौधरी, सुमन भारती, मुंशी राम धीमान, राजेंद्र जार, दीपक शर्मा, कमल पठानिया, मनोरमा लखनपाल, अश्वनी शर्मा, सुरजीत सिंह, मनोज शर्मा, राकेश रानी वर्मा, रीता खन्ना, नरेश लखनपाल, विवेक कटोच, सुरेश ठाकुर, विक्रम सिंह, चेतन लखनपाल, प्रदीप डोगरा, बलराज सिंह ने भी बापू को श्रद्धांजलि दी।
भोरंज. स्थानीय मिनी सचिवालय में एसडीएम बलवान चंद के नेतृत्व में सभी ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी।
मैहरे. बणी, जौड़े अंब, गयाराग्रां, गारली, भकरेड़ी, भरेड़ी, तुखाणी, बड़सर, मैहरे, रोपा राजपूतां, कड़साई, ज्योली देवी और अन्य हाई व सीनियर सेकंडरी स्कूलों व कार्यालयों में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
भोटा. मैड़ महिला मंडल भवन में महिला मंडल व जिला नेहरू युवा केंद्र ने कार्यक्रम का आयोजन किया। डॉ. शांतनू शाह व मैड़ महिला मंडल की प्रधान कांता शर्मा ने गांधी के बारे में जानकारी दी।
नादौन. भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनके बलिदान दिवस पर याद किया गया। छात्रों व अध्यापकों ने दो मिनट को मौन रखा। प्रिंसिपल आरती कटोच ने कहा कि गांधी ने भारतीयों के लिए आदर्श स्थापित किए।
शहीदी दिवस