- Hindi News
- टौणी देवी में बनेगा तहसील भवन, सुविधाएं भी मिलेंगी
टौणी देवी में बनेगा तहसील भवन, सुविधाएं भी मिलेंगी
भास्कर न्यूज - टौणीदेवी
सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि टौणी देवी में तहसील परिसर का नया भवन बनाया जाएगा। जिससे तहसील कर्मियों के साथ ही लोगों दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके लिए आगामी कार्रवाई
अमल में लाई जा रही है। राणा बुधवार देर शाम बारीं पंचायत के छत्रैल गांव में युवक मंडल के कार्यक्रम में
बोल रहे थे।
अलग तरह का होगा भवन
उन्होंने कहा कि छत्रैल गांव में भव्य महिला मंडल भवन का निर्माण किया जाएगा जो पूरे खंड में अपने आप में अलग तरह का होगा। इसकी भूमि से लेकर निर्माण तक पूरा कार्य अपनी निगरानी में करवाएंगे। जिससे पूरे खंड के लिए यह महिला मंडल भवन आदर्श साबित हो।
लोगों को मिलेगा लाभ
छत्रैल गांव के संपर्क सड़क निर्माण को जल्द पूरा करने के उन्होंने विभाग को आदेश दिए हैं, जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे आगामी दिनों में बसंतपुर से मिलाने का प्रयास किया जाएगा जिससे सैकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही युवक मंडल के खेल मैदान के अधूरे पड़े कार्य को पूरा करने के लिए समुचित बजट उपलब्ध करवाया जाएगा।
किया जाएगा विकास
इस दौरान उन्होंने कहा कि टौणी देवी के विकास के लिए कोई कसर शेष नहीं छोड़ी गई है। पुलिस चौकी के साथ ही आईटीआई का निर्माण भी टौणी देवी में किया जाएगा। जिसके लिए भूमि चयनित की जा रही है। राणा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह निरंतर प्रयासरत रहे हैं तथा इन प्रयासों को आगामी समय में और तेज किया जाएगा।
विकास को सराहा
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह प्रदेश के अन्य भागों की तरह सुजानपुर विस के लिए भी विकास पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। इस दौरान टप्परे पंचायत के प्रधान मदन लाल, बारीं के प्रधान देशराज , पूर्व प्रधान सरवण चौहान, शक्ति चंद, लेखराज ठाकुर, विपिन सिपहिया, प्रेम डोगरा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व स्थानीय लोगों ने उनका टौणी देवी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।
विधायक ने छत्रैल में आयोजित कार्यक्रम में जानकारी