- Hindi News
- बैठक में होली मेले की तैयारियों पर चर्चा
बैठक में होली मेले की तैयारियों पर चर्चा
सुजानपुर - नगर पंचायत सुजानपुर की वीरवार को हुई बैठक में राष्ट स्तरीय होली मेले के सफल आयोजन के लिए सुजानपुर की सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए चर्चा हुई। इसके साथ ही पार्क में रंग-रोगन करवाने बारे निर्णय लिया गया। बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 48 परिवारों को चयनित किया गया। जबकि 4 विधवा पेंशन मामलों को संबंधित विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा गरीबी रेखा से नीचे परिवारों के अंत्योदय में शामिल करने बारे चर्चा हुई। इसके अलावा सफाई व्यवस्था के लिए 15 रेहडी व 20 डस्टबिन खरीदने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर पंचायत प्रधान मनोज ठाकुर, पार्षद विकास सुनीता व अनीता मौजूद थे।