पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीजीटी पदोन्नति में विभाग थोप रहा मनमानी शर्तें

टीजीटी पदोन्नति में विभाग थोप रहा मनमानी शर्तें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर - प्रदेश में प्रवक्ताओं के 1200 पद खाली चल रहे हैं। इसके बावजूद भी टीजीटी को पदोन्नति सूची से बाहर रखने के लिए कई षडय़ंत्र रचे जा रहे हैं। विभाग एक बार पदोन्नति करने की बात कर रहा है, तो दूसरे ही दिन पदोन्नति में मनमानी शर्तें थोप रहा है। यह बात हिमाचल टीजीटी कला शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष राकेश कानूनगो ने कही। उन्होंने कहा कि 29 जनवरी को जारी फरमान में अब स्नातकोत्तर डिग्री धारक टीजीटी शिक्षकों द्वारा पदोन्नति को केस 6-7 माह पहले भिजवाए थे। पदोन्नति की दहलीज पर खड़े हजारों शिक्षकों से कनसॉलिडेटड एमए, एमकॉम की डिग्री 5 दिन के भीतर शिक्षा विभाग मांग रहा है। जबकि सभी औपचारिकताएं जो पहले मांगी थी, को पूरा करके डिप्टी डायरेक्टर कार्यालयों के माध्यम से भिजवा दिया था। कानूनगो ने कहा कि दूरवर्ती शिक्षा प्रसार यूनिवर्सिटी द्वारा जारी हजारों शिक्षकों को विभाग पहले भी पदोन्नतियां समान अंकित डिग्रियों के आधार पर दी जा चुकी हैं। कर्मचारियों को विभाग ने शीतकालीन अवकाश के दिनों में एसीआर जमा करवाने को दौड़ाया, अब पदोन्नति के ऐन मौके पर पदोन्नति सूची जारी करने की बजाय नए फरमान जारी कर दिए। जिससे यह वर्ग हताश हुआ था।