पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाई ने भाई की दांत से अंगुलियां काटी

भाई ने भाई की दांत से अंगुलियां काटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर - नादौन के सियालां दी बाहल में एक भाई ने दूसरे भाई के हाथ की अंगुलियां दांत से काट डाली। पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज किया है। प्यारेलाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह तीन भाई सुखदेव, रत्न चंद इकट्ठे रहते हैं। जबकि उनका चौथा भाई मदन लाल अलग रहता है। मदन लाल ने उनके साथ गाली-गलौच की। जब उसे ऐसा न करने को कहा तो उसने प्यारेलाल की अंगुलियों को काट खाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।