पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहमीरपुर. गांधी चौक पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा से ऐनक गायब हो गई है। स्थापना के समय से ही यह ऐनक गांधी की प्रतिमा पर कायम थी। कुछ समय से ही यह गायब हुई है। वीरवार को शहीदी दिवस के अवसर पर जिला के कई नेताओं और अधिकारियों ने इस प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। लेकिन लगता है कि किसी ने भी उनकी ऐनक की तरफ ध्यान नहीं दिया।
ऐनक कैसे गायब हुई, इसकी चर्चा भी देर शाम से शुरू हो गई है। अधिकारी कह रहे हैं कि यदि ऐसा है, तो यह ऐनक प्रतिमा पर फिर से लगवा दी जाएगी। लेकिन सवाल यह है कि यह ऐनक पहली बार कैसे गायब हुई। धातु से बनी दिखने वाली यह ऐनक उसी समय से मौजूद थी, जब इस गांधी चौक का जीर्णोद्धार हुआ था तथा मूर्ति खंडित होने के कारण बड़े आकार की प्रतिमा फिर से यहां स्थापित की गई थी।
नगर परिषद के ईओ विजय शर्मा का कहना है कि उन्हें इस चीज की जानकारी नहीं है कि ऐनक इस प्रतिमा पर पहले से मौजूद थी या नहीं, लेकिन इस बारे में शुक्रवार को जांच की जाएगी।
डीसी आशीष सिंहमार से फोन पर बात नहीं हो पाई, मगर एडीसी हिमांशु शेखर चौधरी का कहना है कि वे किसी काम से दिल्ली में हैं, लेकिन यदि ऐनक नहीं है, तो इसे फिर से लगवा दिया जाएगा। हो सकता है कोई उतार कर ले गया हो।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.