पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल बूथ स्तर पर सम्मानित होंगे मतदाता

कल बूथ स्तर पर सम्मानित होंगे मतदाता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन - भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाएगा। इन कार्यक्रमों में नए बने मतदाताओं को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला स्तर और बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी मदन चौहान ने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम डीसी ऑफिस के सभागार में सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दिवस का उदेश्य नागरिकों की लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रणाली में रूचि बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि यह दिवस भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस के रूप में भी मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के नए मतदाताओं को जिला स्तर व बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में फोटोयुक्त पहचान पत्र और बैज लगाकर सम्मानित किया जाएगा।