पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोलन अस्पताल में खुलेगा नशा निवारण केंद

सोलन अस्पताल में खुलेगा नशा निवारण केंद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहन चौहान - सोलन
प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अब बीमारियों के उपचार के साथ नशे की आदत भी छुड़ाई जाएगी। सरकार ने प्रदेश में बढ़ते नशे के रोगियों के पुर्नउत्थान के लिए क्षेत्रीय व जिला अस्पतालों में नशा निवारण केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। इन केंद्रों को संचालित करने के लिए आरकेएस के माध्यम से क्लीनिकल मनोवैज्ञानिक व स्वास्थ्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की तैनाती की जाएगी। साथ ही इसके लिए विशेषज्ञ की सेवाएं भी उपलब्ध रहेगी। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रोगियों को जल्द ही यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए अलग से ओपीडी तैयार की जा रही है। प्रदेश के अस्पताल में इससे पहले यह सुविधा नहीं थी। मात्र कुछ एनजीओ ही इस दिशा में कार्य कर रही थी। प्रदेश में बढ़ते नशे के रोगियों की संख्या के चलते सरकार इस वर्ग को समाज की मुख्यधारा में जोडऩे की पहल की है। अस्पतालों में नशा निवारण केंद्र खुलने से शराब, बीड़ी व अन्य व्यस्नों के आदि रोगियों को नशे से मुक्ति पाना आसान हो जाएगा। सोलन अस्पताल में प्रस्तावित नशा निवारण केंद्र में रोगी को एडमिट करने की सुविधा भी होगी। शुरू में यहां पर दो बैड की सुविधा प्रदान की जाएगी। रोगियों की संख्या बढऩे की स्थिति में अतिरिक्त बैड की भी व्यवस्था होगी। रोगियों के उपचार के लिए सरकार की तरफ से गाइडलाइन आना अभी बाकी है।




॥सोलन अस्पताल में जल्द ही नशा निवारण केंद्र खोला जाएगा। इसमें क्लिनिकल मनोवैज्ञानिक व स्वास्थ्य सामाजिक कार्यकर्ता की सेवाएं मिलेगी।

डॉ. उदित, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, सोलन