पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थाना में लोगों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता

थाना में लोगों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. नालागढ़
नालागढ़ ब्लॉक की तहसील बद्दी की ग्राम पंचायत थाना में लीगल एड क्लीनिक शुरू किया जा रहा है। इससे गांव व आस-पास के लोग निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकेंगे। इस लीगल ऐड क्लिनिक की शुरुआत 24 जनवरी को की जाएगी।
उपमंडलीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालागढ़ के चेयरमैन एचएस वर्मा ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रयास है कि सभी को न्याय मिले। उन्होंने कहा कि इस लीगल ऐड क्लिनिक से न केवल महिलाओं को मुफ्त कानूनी सलाह मिलेगी बल्कि जरूरत पडऩे पर वकील सेवा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा इस लीगल ऐड से उन लोगों को भी लाभ मिलेगा जिन्हें किसी प्रकार के प्रमाण पत्र की जरूरत होती है और उन्हें पता नहीं होता कि वह किस अधिकारी के
पास जाएं।
लीगल ऐड क्लिनिक में मौजूद वॉलंटियर व वकील ऐसे लोगों को बताएंगे और लोगों की सहायता करेंगे। ग्राम पंचायत थाना में लीगल एड क्लीनिक के लिए दरबारा सिंह, एएन शर्मा और विवेक कौशल को अधिवक्ता व पैरा लीगल वॉलींटियर तैनात किया गया है। बहरहाल इस लीगल एड क्लीनिक के खुलने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। लोगों को यहां पर मुफ्त में कानूनी सहायता प्रदान की जाएगी। इससे विशेषतर उन महिलाओं को राहत मिलेगी, जिन्हें अपने कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी नहीं होती है।




जल्द शुरू होगा लीगल एड क्लीनिक, अधिवक्ता तैनात