पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फीस वृद्धि वापस लो नहीं तो आंदोलन: एसएफआई

फीस वृद्धि वापस लो नहीं तो आंदोलन: एसएफआई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सोलन
एसएफआई जिला कमेटी ने प्रदेश विवि के फीस वृद्धि के निर्णय को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। संगठन की जिला कमेटी की वीरवार को हुई बैठक में यूनिवर्सिटी द्वारा लगातार फीस बढ़ोतरी व पीजी कक्षा में रूसा प्रणाली को लागू करने की कड़ी निंदा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष देवीचंद रावत ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के छात्र विरोधी फैसलों को वर्तमान की कांग्रेस सरकार लागू कर रही है। पिछली सरकार के कार्यकाल में आए यूनिवर्सिटी के वीसी ने विजन-2020 के नाम पर शिक्षा को बेचने व आम छात्रों से शिक्षा को छीनने का क्रम जारी रखा है। उन्होंने कहा कि पहले भी यूनिवर्सिटी ने 10 गुणा फीस बढ़ोतरी का प्रस्ताव लाया था, जिसे छात्र आंदोलन के चलते बर्खास्त करना पड़ा था। इसके बाद भी यूनिवर्सिटी छात्र विरोधी फैसले ले रहा है, जिसमें बीबीए, बीसीए की फीस बढ़ोतरी, स्नातकोत्तर कक्षाओं में फार्म की मूल्य वृद्धि, फीस वृद्धि, बीएड कक्षाओं में फीस बढ़ोतरी के साथ-साथ प्रदेश में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान को लागू करना शामिल है। पीजी कक्षाओं में रूसा लागू करना भी छात्र विरोधी फैसला है, क्योंकि पीजी कक्षाओं में पहले ही सेमेस्टर प्रणाली चल रही है और रूसा को लागू करने का मतलब छात्रों के जनवादी अधिकारों पर हमला है।