- Hindi News
- जनेड़घाट में सांसद ने सम्मानित किए बुजुर्ग
जनेड़घाट में सांसद ने सम्मानित किए बुजुर्ग
भास्कर न्यूज - सोलन
सोलन जिला के जनेड़घाट में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि हमें ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना हमारा धर्म हो। कश्यप ने कहा कि युवा वर्ग में अपने बुजुर्गों के प्रति सम्मान की कमी आई है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को इस तरफ ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यदि हमारे बुजुर्ग न होते तो हमारा वजूद ही न होता।
इनको मिला सम्मान
इस अवसर पर आयोजित बुजुर्ग सम्मान समारोह में 60 बर्ष से ऊपर की महिलाओं व 75 वर्ष से ऊपर के पुरुषों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में 97 वर्षीय बाला दत्त कौशिक, 95 वर्षीय माठू राम, रोशन लाल, 85 वर्षीय बुद्ध राम, 75 वर्षीय पूर्ण चंद कश्यप, 80 वर्षीय लक्ष्मी देवी, 82 वर्षीय राम सरन, 85 वर्षीय जीत सिंह, 95 वर्षीय नंद राम, 93 वर्षीय पलक राम, 90 वर्षीय नानक चंद, 76 वर्षीय सनेहरू देवी, 85 वर्षीय अनोखी राम, 90 वर्षीय समेत 50 वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं।
इास अवसर पर सांसद वीरेंद्र कश्यप ने ग्राम पंचायत जनेड़घाट की कई विकास योजनाओं के उद्घाटन किए। सांसद निधि से सामुदायिक भवन, पर्यटक सूचना केन्द्र, पंचायत भवन व सीसे स्कूल के दो कमरों के उद्घाटन भी। इस मौके पर पंचायत द्वारा उठाई गई मांगों के अनुरूप राज्यसभा सांसद बिमला कश्यप ने स्थानीय अतिथि गृह के निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि व 3 लाख जीतनगर में तालाब की रेलिंग के लिए देने की घोषणा की।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर रूपा शर्मा, प्रेम ठाकुर, राजेंद्र चौहान, देवराज, संतलाल रावत, करूणा धीमान, सुषमा रावत, बाबूराम मेहता, धर्म सिंह ठाकुर, मदन शर्मा, पवन शर्मा, सेवक राम, कपिल ठाकुर, राजीव शर्मा, भगत राम ठाकुर, रूप राम ठाकुर, केसर सिंह, रमेश शर्मा आदि मौजूद थे।
युवा बदलें अपनी अवधारणा: स्वामी
इस मौके पर स्वामी योगतीर्थ जी महाराज ((कठनी वाले)) ने कहा कि युवा वर्ग को अपने बुजुर्गों के प्रति अपनी अवधारणा बदलनी होगी और उसे अपनी सभ्यता व संस्कृति के साथ जोडऩा होगा। हमें अपने बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील होना होगा।
युवाओं को मिलेगी प्रेरणा: बिमला
राज्यसभा सांसद बिमला कश्यप ने पंचायत द्वारा बुजुर्गों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से हमारे बुजुर्गों में हौसला आता है। उन्हें जीने का और आनंद महसूस होता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा वर्ग को इस कार्यक्रम से प्ररेणा मिलेगी।