स्टाफ कम, 250 नक्शे पेंडिंग
सोलन - सरकार की तरफ से लागू किए गए सिटीजन चार्टर नगर परिषद सोलन के लिए चुनौती बना हुआ है। तकनीकी स्टॉफ की कमी के कारण लोगों को समय पर आवश्यक सेवाएं नहीं मिल पा रही है। नगर परिषद में पिछले कई महीनों से करीब २५० नक्शे पेंडिंग पड़े हैं। हालांकि इसमें अधिकतर नक्शों में ऑब्जेक्शन लगे हैं। जानकारी के अनुसार इस महीने २३ भवनों के नक्शे पास किए गए हैं। नियम के तहत नगर परिषद में भवनों के नक्शे पास करने के लिए दो महीने का समय तय किया गया है, लेकिन तकनीकी स्टॉफ जैसे जेई, वर्क सुपरवाइजर व पटवारी के महत्वपूर्ण पद रिक्त होने से यह समस्या उत्पन्न हुई हे। नगर परिषद में नक्शे पास करने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है। इसके लिए टीसीसी की तरफ से सप्ताह में एक दिन प्लानिंग ऑफिसर की सेवाएं ली जा रही है। उधर, बीआर नेगी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सोलन ने कहा कि पानी व सीवरेज कनेक्शन के तय समय सीमा के भीतर दिए जा रहे हैं। नक्शों को पास करने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया गया है। क्वेरी के चलते कई नक्शे पेंडिंग हो जाते हैं।
जेई, पटवारी सुपरवाइजर के पद खाली