- Hindi News
- बिलांवाली गुज्जरां में खुला सिलाई केंद्र
बिलांवाली गुज्जरां में खुला सिलाई केंद्र
बद्दी - समाजसेवी संस्था आरएस सोशल वेल्फेयर सोसाईटी ने ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली के तहत बिलांवाली गुज्जरां में सिलाई केंद्र खोला। सिलाइ केंद्र का शुभारंभ हरिपुर संडोली के प्रधान रामेश्वर दास ने किया। सोसाईटी की शाखा प्र्रबंधक शिवांक सक्सेना ने बताया कि सोसाईटी ने बिलांवाली गुज्जरां में 21वां सिलाई केंद्र खोला है। इस अवसर पर सोमनाथ, गुरमीत कौर, कुलबंत कौर, दलजीत कौर, नीलम, कांता, बसीरां, शबीना, सरोज, मीना, रेखा, गुरजीत, चिंतो देवी, अनीता, नीलम, गोगी, रज्जो, पिंकी, सपना, सुषमा, ममता, प्रताप, आकिल, सिमरन, डीएस गुजराल, अंजना, आशा, मदन व प्रिति रिक्खी उपस्थित थीं।