- Hindi News
- प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अंकुश युक्ता फस्र्ट
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अंकुश-युक्ता फस्र्ट
भास्कर न्यूज - सोलन
अटल शिक्षा कुंज स्थित महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस क ी जंयती मनाई गई। इस मौके पर स्कूली छात्रों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शिवालिक वैली पब्लिक स्कूल के छात्र अंकुश ठाकुर व युक्ता राणा ने पहला, अल्पाईन स्कूल के अभिषेक यादव व सर्वजीत कौर दूसरे व वीआर पब्लिक स्कूल के परिका व मिधुन मुरारी तीसरे स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में सुरेंद्रा पब्लिक स्कूल की छात्रा दीक्षा शर्मा ने पहला, राशि चंदेल ने दूसरा तथा वीआर पब्लिक स्कूल की छात्रा आयुशी तिवारी तीसरे स्थान पर रही। समारोह के मुख्य अतिथि एआईसीटीई चंडीगढ़ के उपनिदेशक डॉ. राजीव गुल्हाटी ने पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को तीन हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाले छात्रों को दो हजार व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को एक हजार रुपए दिए। इस अवसर प्रो. आरके गुप्ता, यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. एसपी बंसल, अजय कुमार, सुरेश गुप्ता, एनएस बावा आदि मौजूद थे।
महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते छात्र।