पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • १६ भवन मालिकों को नोटिस

१६ भवन मालिकों को नोटिस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सोलन
अवैध निर्माण को रिटेन नहीं करने पर नगर परिषद ने १६ भवन मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नगर परिषद ने इन भवन मालिकों को नगर निकाय अधिनियम २११ के तहत नोटिस जारी कर अवैध निर्माण को रोकने के निर्देश दिए थे। इस पर भवन मालिकों ने नगर परिषद को संतोषजनक जवाब नहीं मिला। शहर में बढ़ते अवैध निर्माण को लेकर नगर परिषद ने भाजपा समर्थित पार्षदों की मांग पर २४ जनवरी को जनरल हाउस बुलाया है। नगर परिषद इससे पहले भी शहर में नक्शों के विपरित निर्माण करने पर १८ मालिकों के बिजली व पानी कनेक्शन काटने के लिए आईपीएच व बिजली बोर्ड को अधिकृत कर चुकी है। दोनों ही विभाग जल्द ही इस दिशा मे कार्रवाई अमल में ला सकती है। शहर में अपार्टमेंट एंड प्रोपर्टी रेगुलेशन एक्ट २००५ के विपरित निर्माण किया गया है। इसके तहत बिल्डरों ने थ्री प्लस वन के बजाए फोर फाइव प्लस वन फ्लोर का निर्माण किया है। नगर परिषद से नक्शा पास करवाने के बाद कई भवन मालिकों ने थ्री प्लस वन के बजाए फोर प्लस वन फ्लोर का निर्माण तो किया ही साथ रास्तों व सड़कों के सामने आवश्यक सेट बैक नहीं छोड़ा है। यही कारण है कि नगर परिषद अब अवैध निर्माण को लेकर सख्त हो चुकी है। बहरहाल नगर परिषद के शुक्रवार को होने वाले जनरल हाउस में अवैध निर्माण को लेकर चर्चा की जाएगी।



॥अवैध निर्माण को रिटेन नहीं किए जाने पर १६ भवन मालिकों को नोटिस जारी कर बिजली-पानी का कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाए जाएगी।

बीआर नेगी, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद, सोलन।