- Hindi News
- सोलन में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी: डीसी
सोलन में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी: डीसी
भास्कर न्यूज - सोलन
गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह आगामी 26 जनवरी को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर शहरी विकास, आवास व नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ध्वजारोहण करेंगे। इस संबंध में डीसी मदन चौहान ने समारोह स्थल पर परेड़ । का निरीक्षण किया और समारोह के आयोजन के संबंध में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि समारोह प्रात: 11 बजे ध्वजारोहण से आरंभ होगा। इसके बाद पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस व विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समारोह को लेकर जिला में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
डीसी ने बताया कि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह के मुख्य आकर्षणों में होगा। इसमें सीसे स्कूल सुल्तानपुर, दियोठी के अलावा आईटीआई भाषा एवं सस्ंकृति विभाग, सैंट ल्युक्स और नेहरू युवा केंद्र के कलाकार तथा सोलन स्थित गोरखा रेजिमैंट द्वारा बैंड डिस्पले का प्रदर्शन किया जाएगा।
समारोह स्थल का दौरा किया, सुधीर शर्मा करेंगे ध्वजारोहण