पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक लाख की राहत राशि दी : चौहान

एक लाख की राहत राशि दी : चौहान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन - जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक डीसी कार्यालय के कमेटी कक्ष में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता डीसी सोलन मदन चौहान ने की। बैठक में सरकारी और गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे। डीसी ने बताया कि वर्ष 2012-13 में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत चार मामले पंजीकृत हुए, जो कि अन्वेषण के पश्चात् न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि इन चार मामलों में सरकार द्वारा 1,06,250 रुपए की राहत राशि संबंधित व्यक्तियों को प्रदान की जा चुकी है।