- Hindi News
- हानिकारक तरंगों से घट रही पक्षियों की संख्या
हानिकारक तरंगों से घट रही पक्षियों की संख्या
भास्कर न्यूज - सोलन
मोबाइल टॉवरों से निकलने वाली हानिकारक तरंगों से सोलन में पक्षियों की संख्या घट रही है। मोबाइल टॉवरों से निकल रही माईक्रोबेव विकिरणें पक्षिओं की ज्ञानेंद्रियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, इससे पक्षियों को भोजन तलाशने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सोलन के वाकनाघाट स्थित बाहरा यूनिवर्सिटी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग की शोध में इसका हुआ खुलासा हुआ है। यूनिवर्सिटी के इलैक्ट्रॉनिक्स और संचार विभाग के एचओडी प्रो. रतिश कुमार के नेतृत्व में मोबाइल टॉवर की रेडिएशन का पक्षिओं पर दुष्प्रभाव पर शोध किया गया।
बाहरा यूनिवर्सिटी के प्रो. रतिश कुमार ने बताया कि शोघ में पाया गया कि जहां मोबाइल टॉवर स्थापित हैं, वहां पर पक्षिओं की संख्या में धीरे-धीरे कमी आ रही है। साथ ही मोबाईल फोन से पक्षिओं व अन्य प्राणियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़
रही है।
चुंबकीय विकिरणें घातक
शोध टीम के सदस्य असिस्टेंट प्रोफेसर पवन शर्मा ने बताया कि चुंबकीय विकिरणों का गठन कणों से होता है। यह विकिरणें जीवित कोशिकाओं को प्रभावित करती हैं। पक्षी इन चुंबकीय विकिरणों के प्रति संवेदनशील है। माईक्रोबेव उनकी ज्ञानेंद्रियों को गुमराह कर उनकी भोजन तलाशने की क्षमता को समाप्त करती है। इससे पक्षिओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।