किसानों ने सीखे बागबानी के गुर
सोलन - नौणी यूनिवर्सिटी के विस्तार शिक्षा निदेशालय में चल रहे किसान प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। प्रशिक्षण शिविर की संयोजक डॉ. अंजु धीमान ने बताया कि इस शिविर में अलमोड़ा ((उत्तराखंड)) के 15 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों को फलों की उन्नत किस्मों, परागण किस्मों का चयन, पौधशाला उत्पादन, फलों व सब्जियों के मुख्य रोग, कीट समस्याएं एवं उनका प्रबंधन विषयों पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ. एनबी सिंह ने किसान व बागबानों से अनुरोध किया जो तकनीकी जानकारी उन्होंने इस शिविर में प्राप्त की है, उसे वे अपने क्षेत्रों में तथा खेतों में स्थानांतरित करें।