सोलन, किशनगढ़ में लौह संग्रहण
भास्कर न्यूज - सोलन
नगर परिषद क्षेत्र सोलन के वार्ड नंबर 7, 11 व 12 में शुक्रवार को गुजरात में बनने वाले स्टेचू आफ यूनिटी के लिए लौह संग्रहण किया गया व यहां के मंदिरों से मिट्टी एकत्र की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रितू सेठी ने की।
इस मौके पर लौह संग्रहण समिति नगर परिषद क्षेत्र सोलन के प्रभारी धर्मेंद्र ठाकुर ने कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों को सरदार वल्लभ भाई पटेल की इस मूर्ति के विषय में अवगत करवाया। रितु सेठी ने कहा कि सरदार पटेल का पूरा जीवन भारत को एक व श्रेष्ठ बनाने में ही न्यौछावर हो गया। उनके बलिदान की याद में इस केंद्र को विश्व का आकर्षण बनाया जाएगा। इस अवसर पर अमर सिंह ठाकुर, कमल वर्मा, कृष्णा ठाकुर, बादल नाहर, दिनेश शुक्ला, बिन्नी आजाद, सफदर हुसैन, रामपाल, मनोज रघुवंशी, मुकेश वर्मा, राकेश, संजय मलिक, गुलशन, रजिया हुसैन, रजनीश ठाकुर, सुमित, राजेश कुमार, रवि, सतेंद्र ठाकुर, विक्की आदि मौजूद थे।
सोलन में पटेल की प्रतिमा के लिए लौह संग्रहण करते भाजपा कार्यकर्ता।
पटेल की प्रतिमा के लिए भाजपा कार्यकताओं ने कसी कमर
सोलन - दून भाजपा मंडल ने पहाड़ी ग्राम पंचायत किशनगढ़ में लौह संग्रहण अभियान के तहत लौहा व मिट्टी एकत्रित की। दून भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल ठाकुर की अगवाई में किशनगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। गोपाल ठाकुर ने बताया कि 28 से अधिक पंचायतों का मंडल द्वारा दौरा किया जा चुका है जहां से हर वर्ग का भारी समर्थन इस मुहिम को मिला है। उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को सुजानपुर में नरेंद्र मोदी की होने वाली ऐतिहासिक रैली में दून से 2000 से अधिक लोग शामिल होंगे। इस मौके गोपाल ठाकुर, कांति प्रकाश, पवन शर्मा, चांद राम, श्रीराम शर्मा, ईश्वर दत्त आदि मौजूद थे।