पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नरेश भाटिया दिल्ली में सम्मानित

नरेश भाटिया दिल्ली में सम्मानित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सोलन
डॉ. यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी नौणी पुष्प विज्ञान फार्म मेनेजर नरेश भाटिया को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समता सम्मेलन में सम्मानित किया गया। बाबू जगजीवन राम कला संस्कृति व साहित्य अकादमी के दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन में उक्त सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि आए सांसद नेपाल डॉ. थोकचम मीनया ने नरेश को यह सम्मान दिया। नरेश भाटिया के दलित साहित्य सेवा, समाज सेवा, सांस्कृतिक, कला एवं शिक्षा सेवा के क्षेत्र में उत्ृकष्ठ कार्यों के लिए प्रदान किया गया। नरेश भाटिया को नौणी पंचायत प्रधान बलदेव ठाकुर, पुष्प विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. वाईपी गुप्ता, डॉ. सीता राम धीमान, मदन हिमाचली, पूर्व उपप्रधान बांके लाल भाटिया, जोगिंद्र बसंल ने बधाई दी है।