ठाणा में खुला पहला लीगल एड क्लीनिक
भास्कर न्यूज - सोलन
निकटवर्ती ग्राम पंचायत ठाणा में शुक्रवार को उपमंडल नालागढ़ का पहला कानूनी सहायता केंद्र ((लीगल एड क्लीनिक)) खोला गया। इसका शुभारंभ नालागढ़ के चेयरमैन लीगल एड सर्विस अथॉरिटी एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एचएस वर्मा ने किया।
एचएस वर्मा ने कहा कि यह कानूनी सहायता केंद्र प्रत्येक मंगलवार को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। इसमें दो पैरालीगर वालेंटियर अधिवक्ता अमर नाथ शर्मा व विवेक कौशिक व एक रिटेनर अधिवक्ता दरबारा सिंह नियुक्त किए गए हैं जो कि इस सहायता केंद्र में आने वाले लोगों को कानूनी सलाह व उनके समस्याओं व शिकायतों का निपटारा करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अनुसूचित जाति व जनजाति तथा महिलाओं के लिए निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाएगी, जबकि आम वर्ग के लिए एक लाख रुपए से कम आय के व्यक्ति को यह निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इस मौके पर एसडीएम ने भी लोगों को जानकारी दी। इस अवसर पर जूनियर सिविल जज कनिका चावला, एसडीएम नालागढ़ यूनुस एंव वीडीओ नालागढ़ जगदीश चंद विशेष तौर पर
उपस्थित थे।
:मंगलवार को खुला रहेगा केंद्र
> लोगों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सलाह