पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए मतदाताओं को मिली क्रपहचानञ्ज

नए मतदाताओं को मिली क्रपहचानञ्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सोलन
डीसी सोलन मदन चौहान ने जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह की अध्यक्षता की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नए मतदाताओं और अन्य उपस्थित लोगों को वोट के अधिकार और इसके महत्व से संबंधित शपथ भी दिलाई। उन्होंने 18-19 आयुवर्ग के नए मतदाताओं को फोटोयुक्त पहचान पत्र वितरित किए और उन्हें बैज लगाकर सम्मानित किया।
सोलन डाइट की अमिता चौहान और संदीप शर्मा ने ‘जागरूक मतदाता और मजबूत लोकतंत्र’ विषय पर जबकि रबिका चौहान ने ‘भारतीय नागरिकों की मतदान प्रक्रिया में घटती रूचि’ विषय पर विचार प्रकट किए। आईटीआई के दीपक और वर्षा और पूर्व सैनिक दिव्यदर्शी ने कविता के माध्यम से मतदान का महत्व समझाया। इस अवसर पर आईटीआई, नेहरू युवा केंद्र व डाइट सोलन की छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मतदाताधिकार के महत्व पर नाटकों का मंचन किया।
पहचान पत्र बांटे
सुबाथू : सुबाथू में भी मतदाता दिवस मनाया गया। इस मौके पर बूथ स्तरों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सीसे स्कूल सुबाथू मतदाता केंद्र पर बूथ स्तर के अधिकारी सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके 30 मतदाताओं को फोटोयुक्त पहचान पत्र बांटे और बैज लगाकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मतदाताओं को शपथ भी दिलाई गई, जिसमें युवा मतदाताओं ने हिस्सा लिया। ककड़हट्टी पंचायत में भी मतदाता दिवस मनाया और मतदाताओं को मताधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर 15 युवाओं को फोटोयुक्त पहचानपत्र बांटे गए।
नालागढ़. राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षतानालागढ़ में एसडीएम नालागढ़ यूनुस ने की। इस दौरान एसडीएम ने नवीन मतदाताओं को कलर्ड फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र भी वितरित किए। उन्होंने आग्रह किया कि जो युवा पहली जनवरी 2014 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज करवाएं।
बच्चों ने नाटियां डाली
रेणुकाजी. संगड़ाह उपमंडल में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। एसडीएम संगड़ाह एचएस नेगी ने मुख्य चुनाव आयुक्त बीएस संपत का संदेश लोगों को सुनाया। उधर राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल बिरला में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। बच्चों ने इस दौरान भाषण, एकल गीत, समूह गान व नाटियों की प्रस्तुतियां दी।