पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मलपुर ने कैडवरी उद्योग को हराया

मलपुर ने कैडवरी उद्योग को हराया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सोलन
मलपुर क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट शनिवार को संपन्न हुई। समापन अवसर पर प्रदेश भाजयुमो कार्यकारिणी सदस्य बबलू पंडित ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता व उपविजेता टीमों व सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों को ईनाम बांटे।
मलपुर क्रिकेट क्लब संजीव, लवली व सोनू पंडित ने बताया एक माह तक चली इस क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र के 25 से अधिक टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फाईनल मुकाबले में मलपुर ने कैडवरी उद्योग की टीम को 11 विकेट से करारी शिकस्त दी। कैडवरी की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलपुर की टीम की ओपनिंग जोड़ी ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 7 ओवरों में बिना किसी विकेट के नुकसान मैच जीत लिया।
मैन ऑफ द सीरिज सुनील जबकि मैन ऑफ दा मैच के खिताब पर बब्बू ने कब्जा किया। इस अवसर पर ललित ठाकुर, लवली ठाकुर, मिलन सैणी, हरबंस ठाकुर, बिंदू ठाकुर, हरीओम सैणी, काका, राजेश कुमार, संजू सैनी, सतनाम सैणी, जितेन्द्र, सतीश, अतुल, शिव कुमार उपस्थित थे।