पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चकौताधारकों को मालिकाना हक मिले

चकौताधारकों को मालिकाना हक मिले

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
: 27 जनवरी को मुख्यमंत्री से मिलेंगे
भास्कर न्यूज - सोलन
लघु किसान कल्याण मंच की बैठक जिला अध्यक्ष कांतिप्रकाश की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंच के प्रदेशाध्यक्ष विनोद कुमार ने विशेष रूप से शिरकत की। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंच का प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष विनोद कुमार की अध्यक्षता में 27 जनवरी को मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री से मिलेगा और उन्हें अपनी समस्याओं को बारे में अवगत करवाएगा।
मंच की प्रमुख मांग है कि चकौताधारकों को मालिकाना हक दिलवाना। इसके लिए मंच दशकों से संघर्ष कर रहा है। विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने इस मांग को अपने चुनावी घोषणापत्र में शामिल किया था, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। बैठक में शालु ठाकुर, दलीप सिंह, देवीशरण, बलवंत, लक्ष्मी देवी, राम देई, दयानंद, बिमला देवी, धनीराम, कलीराम, सदानंद, सतपाल, हंसराज, शांति देवी, रणजीत सिंह, प्रेमचंद, रतन सिंह, बगो देवी, बुधराज समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।
लघु किसान मंच के पदाधिकारी योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर से मिले। उन्होंने भूमि का मालिकाना हक की मांग उनके समक्ष रखी। मुसाफिर ने मांग को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।